समचतुर्भुज का क्षेत्रफल
समचतुर्भुज वर्ग जैसा होता है। यह ऐसा चतुर्भुज है, जिसकी चारों भुजाएँ बराबर लंबाई की होती हैं, पर वर्ग के विपरीत समचतुर्भुज की भुजाओं के बीच का कोण समकोण नहीं होता। आइए देखें कि समचतुर्भुज कैसा दिखता है:
हम देखते हैं कि यह थोड़ा-सा दबा हुआ वर्ग है।
समचतुर्भुज के क्षेत्रफल का सूत्र
जिस समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाइयाँ p और q हैं, उसका क्षेत्रफल है:
कैलकुलेटर: समचतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालिए
यह सूत्र कैसे निकला?
ध्यान दीजिए कि विकर्ण p और q (खंडित रेखाखंड) समचतुर्भुज को चार त्रिभुजों में बाँटते हैं:
ये त्रिभुज सर्वांगसम हैं, केवल अलग-अलग ढंग से घुमाए हुए हैं। इसलिए ऊपर के दोनों त्रिभुजों को लेकर, घुमाकर नीचे ले जा सकते हैं। हमें एक आयत मिलता है:
इस आयत का क्षेत्रफल हमारे समचतुर्भुज के बराबर है – यह उन्हीं चार त्रिभुजों से बना है, जिन्हें हमने बस थोड़ा अलग ढंग से रख दिया है। इस आयत का क्षेत्रफल निकाल लें, तो समचतुर्भुज का क्षेत्रफल मिल जाएगा। हम जानते हैं कि आयत का क्षेत्रफल उसकी छोटी और लंबी भुजा का गुणनफल है। हमारे उदाहरण में आयत का क्षेत्रफल है:
भुजा AC की लंबाई पहली आकृति के क्षैतिज विकर्ण p के बराबर है। रेखाखंड AB1 की लंबाई रेखाखंड OD के बराबर है, और रेखाखंड OD की लंबाई ऊर्ध्वाधर विकर्ण q की आधी है, क्योंकि विकर्ण एक-दूसरे को समद्विभाजित करते हैं। सूत्र में मान रखते हैं:
अतः यदि हमारे समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाइयाँ p = 7 और q = 4 हैं, तो इस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल है:
समचतुर्भुज एक समांतर चतुर्भुज भी है, इसलिए इसका क्षेत्रफल समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल के सूत्र से भी निकाल सकते हैं, पर तब आपको समचतुर्भुज की भुजा और ऊँचाई पता होनी चाहिए।
विषय-सूची: वर्ग का क्षेत्रफल, आयत का क्षेत्रफल, वृत्त का क्षेत्रफल, त्रिज्यखंड, समलंब का क्षेत्रफल, समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल, समचतुर्भुज का क्षेत्रफल, सम बहुभुज का क्षेत्रफल, गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल, घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल, घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल, बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल, शंकु का पृष्ठीय क्षेत्रफल, पिरामिड का पृष्ठीय क्षेत्रफल