✖

फलन का आलेख खींचना

फलन का आलेख खींचते समय (वक्र अनुरेखण, curve sketching) हम दिए गए फलन के व्यवहार के बारे में जितना हो सके, उतना जानने का प्रयास करते हैं। हमारी रुचि ऐसी बातों में होती है, जैसे एकदिष्टता, अर्थात् फलन वर्धमान है या ह्रासमान, और किन अंतरालों पर वह वर्धमान या ह्रासमान है। इसके अलावा हमारी रुचि फलन के चरम मानों, यानी निम्निष्ठ और उच्चिष्ठ, में होती है।

विधि

शुरुआत में हमें कोई फलन f दिया होता है, सामान्यतः किसी नियम से, जैसे f(x) = x2। हमारा काम इस फलन के बारे में जितनी हो सके, उतनी जानकारी जुटाना है। सामान्यतः हम ये बातें ज्ञात करते हैं:

  1. फलन का प्रांत और फलन का परिसर।
  2. फलन सम है या विषम।
  3. क्या फलन परिबद्ध है।
  4. x-अक्ष और y-अक्ष से प्रतिच्छेद बिंदु। इन्हें आसानी से निकाल सकते हैं: x के स्थान पर शून्य रखकर f(0) निकालते हैं। इससे y-अक्ष से प्रतिच्छेद बिंदु मिलता है। x-अक्ष से प्रतिच्छेद बिंदु पाने के लिए पूरे फलन को शून्य के बराबर रखते हैं, f(x) = 0, और समीकरण के सभी मूल ज्ञात करते हैं।
  5. फलन के उच्चिष्ठ और निम्निष्ठ तथा फलन की एकदिष्टता।
  6. नति परिवर्तन बिंदु और उत्तलता तथा अवतलता के अंतराल।

विषय-सूची: फलन का आलेख खींचना, फलन का आलेख खींचना: उच्चिष्ठ और निम्निष्ठ, फलन का आलेख खींचना: एकदिष्टता, फलन का आलेख खींचना: उत्तलता और अवतलता