बिंदु की समतल से दूरी
किसी बिंदु की समतल से दूरी उस “सबसे छोटे” रेखाखंड की लंबाई के बराबर होती है, जो इस बिंदु से दिए गए समतल तक खींचा जाए।
प्रश्न
व्यापक समीकरण r: 3x + 1y − 2z + 4 = 0 से दिया गया एक समतल और बिंदु X(5, 7, 2) दिए हैं। बिंदु X की समतल r से दूरी कितनी है? आकृति में इसे इस प्रकार दिखाएँगे:
आकृति में कोई समतल ABCD और बिंदु X है। रेखाखंड XF की लंबाई बिंदु X की समतल से दूरी है। यह रेखाखंड भी समतल पर लंब है, इसलिए यह बिंदु से समतल तक की सबसे छोटी दूरी है। (आकृति में न समतल r: 3x + 1y − 2z + 4 = 0 दिखाया गया है, न बिंदु X(5, 7, 2); यह केवल बिंदु की समतल से दूरी का सामान्य चित्र है।)
सूत्र से हल
हम लगभग वही सूत्र ले सकते हैं, जो बिंदु की रेखा से दूरी के लिए था, बस उसमें एक विमा और जोड़ते हैं। बिंदु X(x1, x2, x3) की समतल r: ax + by + cz + d = 0 से दूरी इस प्रकार निकालते हैं:
यहाँ दूरी को बड़े अक्षर D से लिखा है, क्योंकि छोटा अक्षर d समतल के समीकरण का अचर पद है। (NCERT कक्षा 12 में समतल का समीकरण Ax + By + Cz + D = 0 लिखा जाता है; वहाँ D अचर पद है और दूरी को d से लिखते हैं।) प्रश्न के समतल r और बिंदु X(5, 7, 2) के लिए a = 3, b = 1, c = −2, d = 4 और x1 = 5, x2 = 7, x3 = 2 रखते हैं:
विषय-सूची: बिंदु की रेखा से दूरी, बिंदु की समतल से दूरी, दो समांतर रेखाओं के बीच की दूरी