दो बिंदुओं से होकर जाने वाली रेखा का समीकरण कैलकुलेटर
दो भिन्न बिंदुओं से होकर एक और केवल एक रेखा जाती है। कैलकुलेटर इसे प्रवणता-अंतःखंड रूप y = kx + q में लिखता है। प्रवणता k बताती है कि एक इकाई दाईं ओर जाने पर रेखा कितनी ऊपर उठती है, और y-अंतःखंड q वह स्थान है, जहाँ रेखा y-अक्ष को काटती है। NCERT में यही रूप y = mx + c लिखा जाता है: यहाँ का k वहाँ का m है और यहाँ का q वहाँ का c।
यदि दोनों बिंदुओं का x-निर्देशांक एक ही हो, तो रेखा ऊर्ध्वाधर होती है। ऐसी रेखा की कोई प्रवणता नहीं होती, और उसका समीकरण बस x = x1 है।
गणना कैसे करते हैं
कैलकुलेटर प्रवणता और y-अंतःखंड इन सूत्रों से ज्ञात करता है:
बिंदुओं A(1, 3) और B(4, 9) के लिए पहले प्रवणता ज्ञात करते हैं। A से B तक हम 3 दाईं ओर और 6 ऊपर जाते हैं:
y-अंतःखंड q किसी भी बिंदु से निकाल सकते हैं, उदाहरण के लिए A से। इसे y = kx + q में रखते हैं:
रेखा का समीकरण y = 2x + 1 है। बिंदु B से जाँच: 2 · 4 + 1 = 9। सही है। रेखा को लिखने के अन्य तरीके सरल रेखा वाले लेख में दिए गए हैं।
विषय-सूची: द्विघात समीकरण कैलकुलेटर, रैखिक समीकरण कैलकुलेटर, दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म का कैलकुलेटर, दो बिंदुओं के बीच की दूरी का कैलकुलेटर, रेखाखंड का मध्य-बिंदु कैलकुलेटर, दो बिंदुओं से होकर जाने वाली रेखा का समीकरण कैलकुलेटर, पूर्णांकन कैलकुलेटर, संख्या का मानक रूप (वैज्ञानिक संकेतन) कैलकुलेटर, मिश्रित भिन्न और भिन्न कैलकुलेटर