✖

सम्मिश्र संख्याओं का ज्यामितीय निरूपण

सम्मिश्र संख्याओं को सामान्य कार्तीय निर्देशांक पद्धति में भी निरूपित किया जा सकता है। जिस तल में सम्मिश्र संख्याओं को निरूपित करते हैं, उसे सम्मिश्र तल या आर्गंड तल (Argand plane; कुछ पुस्तकों में गाउस तल) कहते हैं।

आर्गंड तल में निरूपण

प्रत्येक सम्मिश्र संख्या z = x + yi को तल में निर्देशांक (x, y) वाले बिंदु से निरूपित किया जाता है। आर्गंड तल में x-अक्ष को वास्तविक अक्ष और y-अक्ष को काल्पनिक अक्ष कहते हैं। मान लीजिए दो सम्मिश्र संख्याएँ z1 = 2 + 5i और z2 = 4 − 3i हैं। आर्गंड तल में हम इन्हें इस प्रकार निरूपित करेंगे:

सम्मिश्र संख्याएँ z_1=2+5i और z_2=4-3i

योज्य प्रतिलोम और संयुग्मी संख्या

आर्गंड तल में योज्य प्रतिलोम और संयुग्मी सम्मिश्र संख्याएँ आसानी से दर्शाई जा सकती हैं। मान लीजिए सम्मिश्र संख्या z = 3 + 5i है। संख्या z का योज्य प्रतिलोम −3 − 5i है, जो मूल संख्या से आर्गंड तल के मूलबिंदु के सापेक्ष सममित है:

संख्या z का योज्य प्रतिलोम

संयुग्मी सम्मिश्र संख्या में काल्पनिक भाग का चिह्न बदल जाता है, इसलिए संयुग्मी संख्या मूल संख्या से वास्तविक अक्ष (x-अक्ष) के सापेक्ष सममित होगी। आकृति देखिए (z― संयुग्मी सम्मिश्र संख्या को दर्शाता है):

संयुग्मी सम्मिश्र संख्या

मापांक

वास्तविक संख्याओं के समुच्चय में निरपेक्ष मान किसी संख्या का धनात्मक रूप होता है। सम्मिश्र संख्याओं में मापांक (निरपेक्ष मान) थोड़ा अलग तरीके से ज्ञात किया जाता है। सम्मिश्र संख्या का मापांक आर्गंड तल में उसके बिंदु की मूलबिंदु से दूरी होता है।

सम्मिश्र संख्या का मापांक

मूलबिंदु से दूरी हम पाइथागोरस प्रमेय से ज्ञात कर सकते हैं, जिसके अनुसार |z|2 = x2 + y2, जहाँ x और y सम्मिश्र संख्या के वास्तविक और काल्पनिक भाग हैं। अब संख्या z = x + yi का मापांक बस वर्गमूल लेकर प्राप्त हो जाता है:

|z|=x2+y2

विषय-सूची: सम्मिश्र संख्याएँ, सम्मिश्र संख्याओं का ज्यामितीय निरूपण, सम्मिश्र संख्या का ध्रुवीय रूप